अमरोहा, अप्रैल 19 -- मंडी धनौरा। शनिवार को तहसील परिसर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिपं सदस्य मनीराम मौर्य के नेतृत्व में गांव जैथल के ग्रामीणों नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गांव के ही एक युवक पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने का आरोप लगाया। कहा कि इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, रोष व्याप्त है। दिवस अधिकरी सीडीओ को ज्ञापन सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सतीश सिंह, सुंदर, सोनू, विक्की, दयानंद, विपिन, तरुण, विकास, राजीव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिपं सदस्य ने ग्रामीणों संग सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...