अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी बाजार के पास पुरानी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य के भतीजे को भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिपं सदस्य की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत पांच नामजद व दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ बलवा, प्राण घातक हमला समेत अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टांडा कोतवाली क्षेत्र के सुलेमपुर परसावां निवासी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र गौतम का भतीजा आकाश पुत्र सुरेंद्र बीते बुधवार की देर शाम त्रिमुहानी बाजार की तरफ जा रहा था। पुरानी रंजिश में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत पासवान और उनके गांव के ही कुनाल पुत्र इंद्रजीत, विपिन पुत्र राम कुबेर, शिवेश व रवि समेत दर्जन भर लोगों ने अचानक आकाश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.