अल्मोड़ा, जून 19 -- द्वाराहाट। बग्वालीपोखर के रामलीला मैदान में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिपं सदस्य भूपाल सिंह भंडारी का आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन सीएचसी द्वाराहाट से डॉक्टरों की टीम ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। आंदोलन को अब विभिन्न राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिलने लगा है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख आरती किरौला, भाजपा नेता आशुतोष शाही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र किरौला और ग्राम प्रधान किरन चौधरी व हेमा देवी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर मांगों को पूरी तरह जायज ठहराया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिपं सदस्य अनशन में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...