जिपं के बाबू असगर पर आरोप तय, गवाह तलब
रामपुर, जून 6 -- रामपुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता फारूख खां की हत्या का मुख्यारोपी जिला पंचायत का बाबू असगर अली पर शनिवार को कोर्ट में पेश हुआ। जहां अदालत ने उस पर हत्या में आरोप तय करते हुए गवाह को तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। मालूम हो कि फरवरी माह में जिला पंचायत में दिन दहाड़े अधिवक्ता फारूख खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया था, हाईवे पर चक्का जाम किया था। शहर के चर्चित प्रकरण में मृतक अधिवक्ता की पत्नी एवं जिपं कर्मी गौसिया निशि की ओर से दर्ज जिला पंचायत के बाबू असगर अली और अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर 13 फरवरी को जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना करते हुए वादिनी मुकदमा सहित 50 लोगों को गवाह बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.