रामपुर, फरवरी 20 -- रामपुर। अधिवक्ता फारूख अहमद की हत्या के आरोपी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध करने के लिए स्थानीय स्तर से पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता हाईकोर्ट रवाना हो गए हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों जिला पंचायत में अधिवक्ता फारूख अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, हालांकि हत्या के बाद कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें सोशल मीडिया पर खूब फजीहत हुई थी। इस मामले में जिला पंचायत के बाबू असगर अली और अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। इधर अधिवक्ता हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलित थे। इस बीच हत्या के मुख्यारोपी असगर अली को पुलिस ने जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी नीरज रस्तोगी इस मामले में हाईकोर्ट की शरण में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.