सहारनपुर, मार्च 2 -- सोमवार को अंबोली धर्मपुर में आयोजित स्वागत समारोह और किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जिला पंचायत की आठ करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश भय मुक्त बना है तथा स्वास्थ्य, बिजली व शिक्षा में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की विश्व पटल पर अलग पहचान बनी है। आज कई देशों में आपस में युद्ध के हालात बने हैं, लेकिन भारत की और कोई भी देश आंख उठा कर नहीं देख सकता। भाजपा ने लोगों का दिल जीता है जिस कारण आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में 90 से अधिक ब्लॉक प्रमुख व 14 जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा से हैं। गन्ना भुगतान पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 90 फीसदी से अ...