आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। नेहरू हाल सभागार में शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से 376.98 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव पारित किया। जिसमें आय की 205.04 करोड़ और व्यय की 171.93 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव की अनुमति पर अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार मद्धेशिया ने बोर्ड की बैठक की कार्यवाही शुरू की। सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही को पढ़कर उपस्थित सदस्यों को सुनाया। इसके बाद बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों में संचालित योजनाओं के संबंध में सदन में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने जिले में सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया। लंबे समय से क्षतिग्रस्त कप्तानगंज-अहरौला मार्ग का मामला उठाया गया। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.