मथुरा, जनवरी 4 -- जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने रविवार को अपनी टीम के साथ ग्राम फोंडर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में मिली खामियों को दूर करने के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने फोंडर के पास नगला बंजारा वाली पुलिया के निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधा सर्वोपरि है तथा ऐसे विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कार्यों में लापरवाही या अनियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.