मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिन सरकारी स्कूलों में इंटर-मैट्रिक परीक्षा का केंद्र बना है, वहां के शिक्षकों की उपस्थिति कैसे बनेगी। यह सवाल गुरुवार को डीईओ कार्यालय भी पहुंचा। इसके समाधान के लिए डीईओ ने इन स्कूलों के एचएम से शिक्षकों-कर्मियों की सूची मांगी है। इन शिक्षकों की जरूरत के अनुसार अन्य जगहों पर ड्यूटी जगाई जाएगी। इंटर की परीक्षा दो फरवरी तो मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से होनी है। जिस स्कूल में केन्द्र बना है, वहां के शिक्षकों को उस स्कूल में नहीं रहना है। ऐसे में डीईओ ने परीक्षा केंद्र वाले सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर से परीक्षा में सहयोग में नहीं रहने वाले शिक्षकों-कर्मियों की सूची तलब की है। सूची 24 घंटे के अंदर डीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराना है। इन शिक्षकों की जरूरत के अनुसार अन्य जगह ड्यूटी लगाई जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.