भागलपुर, मार्च 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता। बुधवार को जिले के 69 पैक्सों के लिए मतदान होने हैं। खास बात ये कि जिन स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाये गये हैं वहां के बच्चे दूसरे विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह का आदेश शिक्षा विभाग की ओ से जारी किया गया है। जिले के कई अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के इस आदेश पर सवाल उठाया है। राजेन्द्र यादव, मुर्शीद रजा, रंजीत कुमार, संजीत मंडल आदि ने कहा.. यह तो बच्चों के साथ नाइंसाफी है। एक तो क्वेश्चन नहीं, अपने विद्यालय के शिक्षकों को दूसरे स्कूल, फिर पैक्स चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी और अब ऊपर से इस तरह का आदेश। कई अभिभावकों ने कटाक्ष किया कि मूल्यांकन परीक्षा के नाम पर पहले शिक्षक दूसरे स्कूल गए और अब जहां पैक्स चुनाव हैं वहां के बच्चे भी जायेंगे। यह कैसा आदेश? सच कहें त...