जिन विदेशी आक्रांताओं ने मठ-मंदिरों पर कब्जा किया, वे सब मिट्टी में मिल गए : योगी
बागपत, मई 11 -- बागपत। बागपत के मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर स्थित श्री शिव गोरखनाथ खोखरा में नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व आठ मान भंडारा कार्यक्रम में सोमवार को शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सनातन धर्म ने किसी भी धर्म, मठों पर आधिपत्य नहीं किया, जबरन गुलाम नहीं बनाया। जिन विदेशी आक्रांताओं ने सनातन धर्म के मठ और मंदिरों पर कब्जा किया, वे सब मिट्टी में मिल गए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि ने देश को बहुत कुछ दिया। बागपत हमारी पौराणिक स्थली है, महाभारत काल के उन पांच गांवों में से एक है जिनकी पांडवों ने कौरवों से मांग की थी। इस जिले का इतिहास और विरासत गौरवशाली है। बागपतवासी अपनी संस्कृति पर गर्व करें। 5000 वर्षों से इस धरा को संजोकर रखा हुआ है और यही कारण है कि बागपत विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.