नई दिल्ली, फरवरी 25 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में टैरिफ के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आए फैसले की आलोचना की। साथ ही कहा कि अमेरिका को लूटने वाले देश, अब अरबों डॉलर का भुगतान कर रहे हैं। अदालत ने 6-3 के बहुमत से दिए गए फैसले में अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत लागू की गई आयात शुल्क व्यवस्था को गैरकानूनी ठहराया था। ट्रंप ने कहा, 'जो देश दशकों से हमें लूट रहे थे, वे अब हमें अरबों डॉलर दे रहे हैं... और फिर भी ये देश अब खुश हैं, और हम भी। हमने सौदे किए। सभी सौदे पूरे हो चुके हैं, और वे खुश हैं... कोई महंगाई नहीं थी, जबरदस्त विकास हुआ, और सबसे बड़ी बात यह थी कि कैसे डोनाल्ड ट्रंप ने अर्थव्यवस्था का सही आकलन किया, जबकि अर्थशास्त्र में 22 नोबेल पुरस्कार विज...