मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक और पीजी की परीक्षा देने के बाद भी जिन छात्रों को अनुपस्थित बता उनके रिजल्ट को पेंडिंग में डाल दिया गया है, अब उनके रिजल्ट में सुधार की कवायद बीआरए बिहार विवि प्रशासन ने शुरू कर दी है। बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने मंगलवार को इस बारे में एक पत्र जारी किया है।पत्र के तहत स्नातक के जिन छात्रों ने पहले से लेकर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दी है और रिजल्ट में उन्हें अनुपस्थित बताया जा रहा है, वे 18 और 19 मार्च को मेमो लेकर परीक्षा विभाग आएंगे। छात्र अपने साथ प्रवेश पत्र, ऑनलाइन अंक पत्र और जिन विषयों में रिजल्ट में सुधार कराना है उसकी परीक्षा केंद्र से अभिप्रमाणित प्रति व मेमो साथ लेकर आएंगे। सभी छात्रों के रिजल्ट सुधार किया जाएगा। बता दें कि बीते सोमवार को आयोजित छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.