आदित्यपुर, फरवरी 18 -- गम्हरिया, संवाददाता। सिंहभूम सांसद जोबा मांझी ने कहा कि विकास के लिए जिन किसानों ने अपनी भूमि गंवाई, अपने श्रम से माइंस और इंडस्ट्री को खड़ा किया, उनके साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह मंगलवार को महुलडीह स्थित यूसील के माइंस क्षेत्र में ठेका मजदूरों और विस्थापित-प्रभावित परिवारों की जनसभा में बोल रही थीं। कहा, स्थानीय की उपेक्षा कर किसी भी परियोजना को सफल नहीं बनाया जा सकता है। नियोजन, विस्थापन आदि समस्याएं दूर करना कंपनी प्रबंधन का दायित्व है। सांसद प्रतिनिधि सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने भी संबोधित किया। इस दौरान विस्थापित परिवारों ने बताया कि वर्ष 2007 में माइंस स्थापना के समय रोजगार, पुनर्वास, गांवों के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। भालूबासा व महुलडीह के मा...