जिन्होंने सीएम योगी को चुनौती दी वह खुद मैदान छोड़ गए, मंत्री भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। यूपी की योगी सरकार में एमएसएमई मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। पिछले महीने अयोध्या से अखिलेश के चुनाव न लड़ने वाले बयान पर तंज कसा। मंत्री चौधरी ने कहा, कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वाले अखिलेश यादव अब खुद मैदान छोड़ने की बात कर रहे हैं। उनके इस बयान से ही सपा की प्रदेश में स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह बातें उन्होंने गुरुवार को अपने गृह जनपद मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। सपा सरकार के कार्यकाल में क्या होता रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। अखिलेश यादव का बयान उनकी पार्टी की स्थिति को खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.