जिन्होंने लिया राहुल गांधी की हार का बदला, वो चुनेंगे पंजाब में उम्मीदवार; कमेटी में 42वें चेहरे की इतनी चर्चा क्यों?
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए 42 सदस्यों की एक लंबी-चौड़ी राज्य चुनाव समिति बनाई है। बड़ी बात यह है कि इनमें से 41 चेहरे तो राज्य की राजनीति से जुड़े हैं लेकिन लिस्ट में 16वें नंबर पर दर्ज नाम का कनेक्शन उत्तर प्रदेश से है। इस चेहरे की बड़ी चर्चा हो रही है। 42वें नेता उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से सांसद किशोरी लाल शर्मा हैं। वे 1983 में लुधियाना छोड़कर राजीव गांधी के साथ काम करने चले गए थे और तब से ही गांधी परिवार के करीबी बने हुए हैं। उनके अपने ही बयान के अनुसार, आज भी उनका आधार कार्ड और वोटर आईडी लुधियाना का ही है। किशोरी लाल शर्मा लंबे समय तक रायबरेली और अमेठी में गांधी परिवार के सांसद प्रतिनिधि रहे हैं। सोनिया गांधी के रायबरेली से सांसद रहने के दौरान वही उनके संसदीय क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.