जालौर, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय राजस्थान दौरे के दूसरे दिन सोमवार को जालोर के प्रसिद्ध सिरे मंदिर धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। जालोर की पहाड़ियों पर स्थित इस ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पर उन्होंने रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूजा-अर्चना की और विशाल महायज्ञ में आहुति देकर पूर्णाहुति की रस्म निभाई। रात्रि विश्राम सिरे मंदिर धाम में करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिन की शुरुआत पूरी तरह आध्यात्मिक माहौल में की। सुबह करीब 7:30 बजे उन्होंने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंत्रोच्चार और शंखनाद से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। योगी आदित्यनाथ ने भगवान महादेव से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सिरे मंदिर धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.