जमशेदपुर, अगस्त 6 -- एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप बुधवार को प्रकाशित होगा। जिनलोगों ने एसआईआर का गणना फॉर्म भरा है, उनका नाम मतदाता सूची के ड्राफ्ट में शामिल मिलेगा। कुल 15 लाख 11 हजार 805 वोटरों के नाम इस ड्राफ्ट में शामिल हैं। मतदाता अपने-अपने बूथों पर जाकर वोटर लिस्ट का प्रारूप चेक कर सकते हैं। जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वे दावा और आपत्ति कर सकते हैं। यह दावा-आपत्ति निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में होगा। एक महीने तक यह प्रक्रिया चलेगी। जबकि जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिये गए हैं, उन्हें नोटिस जारी होगा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति का अवसर और तय तिथि को ईआरओ और एईआरओ उनकी सुनवाई करेंगे। इसकी प्रक्रिया पूरे दो माह तक ...