पटना, अप्रैल 2 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिनके शासनकाल में बिहार की स्थिति बदहाल हुई, वही आज राज्य की गरीबी पर बयान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बिहार को जिस दौर में सबसे अधिक नुकसान हुआ, उस दौर की राजनीति और नीतियों को लोग आज भी याद रखते हैं। उस वक्त हालात ऐसे बन गए थे कि उद्योगपति से लेकर डॉक्टर और पेशेवर लोग राज्य छोड़कर बाहर चले गए थे। बाद में बिहार को उस स्थिति से निकाल कर विकास पर पटरी पर लाया गया। पत्रकारों के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भी नीतीश कुमार के अनुभव और सम्मान को कम करके नहीं आंका जा सकता। जेड प...