नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- टोयोटा के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ती 7-सीटर कार रुमियन है। इसे मारुति अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस वजह से देखने में ये दोनों कार लगभग एक जैसी नजर आती हैं। हालांकि, इनके एक्सटीरियर और इंटीरियर में हल्के चेंजेस देखने को मिलते हैं। इस महीने कंपनी इस कार पर 30,000 रुपए का छोटा डिस्काउंट भी दे रही है। कंपनी इस पर 10,000 रुपए का सेल्स डिस्काउंट और 20,000 रुपए का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस दे रही है। इसका फायदा CNG मॉडल पर भी मिलेगा। बता दें कि रुमियन की एक्स-शोरूम कीमत वैरिएंट के हिसाब से 10,44,200 से 13,61,800 रुपए तक है।रुमियन का इंजन और फीचर्स रुमियन में 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन ऑप्शन देखने को मिलता है। इसका पहला इंजन पावरट्रेन 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करने...