रांची, फरवरी 5 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के जिन्तु पंचायत में हाथियों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रमुख विक्टोरिया देवी ने ग्रामीणों के बीच हाथी भगाने के लिए फटाखों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जिंतु पंचायत के महकमशिला गांव पहुंचकर हाथी हमले में मृत सूर्यनाथ महतो के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। प्रमुख ने वन विभाग के अधिकारियों से बात कर मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। पंचायत के सभी गांव हाथियों से प्रभावित हैं, जिससे शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं और सड़कें वीरान हो जाती हैं। ग्रामीणों ने प्रमुख से वन विभाग के माध्यम से लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बताया गया कि बांस वन क्षेत्र में कई दिनों से हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.