एटा, अप्रैल 10 -- शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव जिनावली में कई बीघा गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब पौने बारह बजे की है, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गांव जिनावली निवासी ठाकुर भूरे सिंह ( पूर्व प्रधान) के खेत में आग लगने से सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहीं ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह के खेत में भी फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग लगने के दौरान ग्रामीणों ने समरर्सिबल पंप और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिससे आसपास के अन्य खेतों तक आग फैलने से रोक लिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.