जिनपिंग ने ट्रंप के लिए बिछाया रेड कार्पेट, क्या बनने जा रहा है 'G2'? भारत के क्वॉड वाले गुट पर कैसा असर
नई दिल्ली, मई 14 -- पूरी दुनिया की निगाहें इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे पर टिकी हैं। डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक दौरे पर चीन पहुंचे हैं जहां गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात के बाद दुनियाभर में एक नए गुट की चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा है G2 ब्लॉक की। सवाल है कि क्या अमेरिका और चीन मिलकर अब एक 'अनौपचारिक G2 समूह' बनाने की राह पर हैं? अगर इस सवाल का जवाब हां है तो यह भारत के लिए एक बड़ा रणनीतिक बदलाव होगा। वहीं चीन को काउंटर करने के लिए बनाए गए क्वॉड पर भी इसका असर होगा। 'G2' ब्लॉक में दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियां, अमेरिका और चीन साथ आ सकते हैं। यह दोनों ही देश ऐसे हैं जो वैश्विक व्यापार, सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में जो भी फैसले लेते हैं उनका असर पूरी दुनिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.