देवघर, मार्च 21 -- सारवां। प्रखंड के प्रसिद्ध डकाय दुबे बाबा मंदिर परिसर में आयोजित महालक्ष्मी महायज्ञ में भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। भारी संख्या में लोग मंदिर में पूजा-पाठ करने व यज्ञ का धुआं लेने डकाय दुबे बाबा भयहरण मंदिर पहुंच रहे हैं। वैदिक पंडितों के मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। कथा वाचिका गौरांगी गौरी एवं शशिप्रभा कि दिव्य राम कथा सुन लोग निहाल हो रहे हैं। गौरांगी गौरी द्वारा कथा के दौरान कहा गया कि किसी भी काम के लिए श्रद्धा एवं विश्वास का होना अति आवश्यक है। कहा कि कोई ऐसा नहीं है, जिनके जीवन में दुख नहीं। कहा कि सुखी राम के दास हैं। कहा कि भगवान पर विश्वास है तो जीवन में आप सुखी होंगे। लोग दुख देखकर भगवान को छोड़ देते हैं। कहा कि भक्ति की कक्षा में बैठे हैं तो भगवान समय पर भक्तों की परीक्षा लेते र...