आरा, मार्च 15 -- पीरो, संवाद सूत्र। जितौरा बाजार में रविवार की दोपहर तेज रफ्तार की ट्रक की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक जख्मी हो गया। जख्मी रकटु टोला निवासी निर्मल सिंह का पुत्र संजय कुमार है। उसकी हालत चिंताजनक बनी है। आरा के सघन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजय कुमार बाइक पर सवार होकर पीरो की ओर से अपने गांव रकटु टोला जा रहा था और जगदीशपुर की ओर से ट्रक तेज रफ्तार से पीरो की ओर आ रहा था। इस बीच तेज रफ्तार के ट्रक ने बाइक सवार संजय कुमार को रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से ही संजय कुमार को इलाज के लिए आरा भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.