जितौरा जंगल महाल में बनेगा पंचायत सरकार भवन, भूमि पूजन
आरा, अप्रैल 8 -- पीरो, संवाद सूत्र। जितौरा जंगल महाल में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन हुआ। लाखन टोला में पीसीसी, नगहरा टोला में सामुदायिक भवन, रकटु टोला मठिया में छठ घाट, विजन टोला महादलित टोला तक पीसीसी रास्ता का उद्घाटन बुधवार को जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने किया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया कुमारी अर्पणा सिन्हा ने की और संचालन गुड्डू यादव ने किया। जितौरा मुखिया कुमारी अर्पणा सिन्हा ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में विकास कार्य चल रहा है और बाकी बचे कार्य पंचायत में शीघ्र पूरे कराये जाएंगे। विधायक ने कहा कि पंचायत में जितने भी छूटे हुए रास्ते हैं, किसी न किसी मद से हरसंभव पीसीसी कराया जाएगा। मुखिया के कराए हुए कार्य को सराहनीय कदम बताया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू यादव ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष अक्षय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.