जितेश हत्याकांड में मुख्य आरोपी दीपक ने किया सरेंडर
धनबाद, मई 15 -- दुहाटांड़ के वन काली मंदिर निवासी जितेश कुमार रवानी हत्याकांड में पुलिस के साथ लुकाछीपी का खेल खेल रहे मुख्य आरोपी महावीर नगर निवासी दीपक राम ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट से उसे रिमांड पर लेकर धनसार थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार दीपक ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने गुरुवार की रात दीपक की निशानदेही पर मृतक के खून से सने आरोपी के कपड़ों की तलाश की। अभी तक घटना में हिरासत में लिए गए भूदा निवासी शक्ति सिंह की प्रत्यक्ष भूमिका सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस लगातार घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस इस हत्याकांड के परतें खोल देंगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दीपक राम के साथ घटना की रात कौन-कौन था। किसकी क्या भूमिका थी। प्रारंभिक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.