जितेश हत्याकांड पर चंद्रवंशी समाज में आक्रोश
धनबाद, मई 16 -- चांदमारी में हुए जितेश रवानी हत्याकांड को लेकर चंद्रवंशी समाज आक्रोशित है। शुक्रवार को युवा अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अकाश रवानी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दुहाटांड स्थित मृतक जितेश रवानी के आवास पहुंचा। परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने थाना प्रभारी से बातचीत की, जिस पर थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले का जल्द उद्भेदन कर लिया जाएगा। इस दौरान सुभाष चंद्र रवानी ने कहा कि इससे पूर्व वर्ष 2018 में मृतक के पिता की भी हत्या हुई थी, जिसका मामला हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.