नई दिल्ली, मार्च 11 -- जितेश शर्मा को जब भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से बाहर किया गया तो उन्हें झटका लगा लेकिन अब यह अहसास अपने पिता के आखिरी दिनों में उनके साथ रहने के अहसास के सामने मामूली लगता है। जीवन के बड़े नुकसान के सामने यह निराशा जल्द ही मामूली लगने लगी। एक फरवरी को उनके पिता मोहन शर्मा का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।'पिता को वर्ल्ड कप से अधिक मेरी जरूरत थी' जितेश ने पीटीआई को साक्षात्कार में बताया, ''जब मुझे अपने चयन नहीं होने की खबर मिली तो मैं थोड़ा निराश हुआ। मैं भी इंसान हूं। मुझे दुख और बुरा लग सकता है। लेकिन बाद में जैसे-जैसे समय बीतता गया, दुख का समय कम होता गया।'' वैश्विक टूर्नामेंट से बाहर होने का भावनात्मक बोझ जल्द ही एक कहीं बड़ी निजी चुनौती में बदल गया। जितेश ने कहा, ''लेकिन बाद में मेरे पिता बीमार पड़ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.