पटना, अगस्त 14 -- रक्षा मंत्रालय के कार्मिक निदेशालय (नौसेना) में निदेशक के पद पर कार्यरत जितेन्द्र कुमार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिष्ठित 'चीफ ऑफ नेवल स्टाफ' (सीएनएस) प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार किसी सिविल अधिकारी को दिया जाने वाला नौसेना (रक्षा मंत्रालय) का सर्वोच्च सम्मान है, जो उनके विशिष्ट सेवा योगदान के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जितेन्द्र कुमार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) प्रशस्ति पत्र से भी नवाजा जा चुका है। पटना के जगदेवपथ स्थित देवपुरी के निवासी जितेन्द्र कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लोयला हाई स्कूल, पटना से प्राप्त की और उच्च शिक्षा पटना साइंस कॉलेज से पूरी की। यह भी पढ़ें- बिहार के 18 पुलिस अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, इन्हें मिला गैलेंट्री म...