सुल्तानपुर, फरवरी 12 -- सुलतानपुर। कोतवाली देहात के सोनबरसा में धारदार हथियार और लाठी डंडा से मारकर जितेंद्र यादव की हत्या करने के मामले में जिला जज सुनील कुमार की कोर्ट में गुरुवार को मृतक के पिता हृदय राम यादव की गवाही पूरी हुई। आरोपी राम नरायन के वकील शेख नजर अहमद ने बताया कि 19 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। दो साल पूर्व सोनबरसा निवासी हृदय राम यादव ने पुत्र की हत्या और परिवार वालों पर जानलेवा हमले के आरोप में गांव के संदीप वर्मा, आलोक, अजय वर्मा, राम नरायन और जीतलाल पर मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.