मुरादाबाद, जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (भूमि विकास बैंक)शाखा ठाकुरद्वारा के शाखा प्रतिनिधि पद पर निर्वाचन के लिए गुरुवार को भाजपा के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। उन्हें समारोह पूर्वक प्रमाण पत्र सौंपा गया। भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामू वाला गणेश निवासी जितेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। एक ही नामांकन पत्र जमा होने और उसके वैध पाए जाने की वजह से जितेंद्र सिंह को गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी ने समारोह पूर्वक उन्हें प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.