प्रयागराज, अगस्त 16 -- जितेंद्र कुमार शुक्ला उत्तर प्रदेश एक्साइज मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। मम्फोर्डगंज स्थित आबकारी आयुक्त मुख्यालय परिसर में रविवार को हुए चुनाव में महामंत्री राहुल व्यास सहित सभी सात पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में जितेंद्र कुमार शुक्ला अध्यक्ष, विजयशंकर दुबे उपाध्यक्ष, राहुल व्यास महामंत्री, अंकित कुमार कोषाध्यक्ष, प्रदीप सिंह कठेत सह-कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार पटेल संयुक्त मंत्री तथा कामना सिंह प्रचार-प्रकाशन मंत्री शामिल हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के लिपिक संवर्ग के हितों से जुड़े वर्षों से लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराना है। चुनाव प्रक्रिया में आबकारी आयुक्त की ओर से नामित चुनाव अधिकारी पार्थ रंजन घोष मौजूद रहे। नवनिर्व...