जितेंद्र मलिक अर्बन मलेरिया-फाइलेरिया कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। अर्बन मलेरिया-फाइलेरिया कर्मचारी संघ का चुनाव गुरुवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में जितेंद्र मलिक को अध्यक्ष, मेघपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीर सिंह को उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को मंत्री, पूजा शर्मा को उपमंत्री, जितेंद्र सिंह सोलंकी को संगठन मंत्री, विपिन गुप्ता को प्रचार मंत्री, राम अवतार शर्मा को कार्यालय मंत्री, आसिफ अली को आय व्यय निरीक्षक तथा रामबरन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अतिप्रभा, कविता, देवेंद्र आर्य, राम बहादुर, विपिन कुमार, लाखन सिंह और आजाद सिंह का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा, चुनाव अधिकारी अशोक चांदीवाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आनंद बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.