छपरा, मई 8 -- फोटो मृतक के जितेंद्र कुमार मांझी का फाइल फोटो छपरा, हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव की गलियों में लोगों की आवाजाही तो है, लेकिन चेहरों पर मुस्कान नहीं, बल्कि गहरा दुख दिखाई दे रहा है। इसी गांव का 18 वर्षीय जितेंद्र मांझी अब इस दुनिया में नहीं रहा। कुछ दिन पहले तक जो लड़का अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए मेहनत-मजदूरी करता था, आज उसकी यादों के सहारे पूरा परिवार बिलख रहा है। जितेंद्र दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता का साया पहले ही सिर से उठ चुका था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए कम उम्र में ही उसने काम करना शुरू कर दिया था। गांव के लोग बताते हैं कि वह पहले टाइल्स लगाने का काम करता था। मेहनती स्वभाव का जितेंद्र सुबह निकलता और देर शाम घर ल...