जितेंद्र बने मंच के जिला उपाध्यक्ष
दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा। भारतीय मेहतर जागृति एकता मंच ने जितेंद्र राम को दरभंगा जिले का उपाध्यक्ष बनाया है। मंच के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु रावत द्वारा श्री राम के नाम निर्गत पत्र के अनुसार जितेंद्र राम को मंच के दरभंगा जिला उपाध्यक्ष के साथ ही बिहार राज्य का सदस्य भी मनोनीत किया गया है। श्री राम इससे पूर्व भारतीय भंगी विकास मंच के दरभंगा प्रमंडलीय अध्यक्ष के साथ-साथ महा दलित विकास मंच दरभंगा के महामंत्री भी रह चुके हैं। उनके इस मनोनयन से मेहतर समाज के लोगों में काफी हर्ष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.