जितेंद्र ने रची थी गोलीकांड की साजिश, गोली मारने वाला साथी सहित दो गिरफ्तार
हमीरपुर, अगस्त 11 -- बिवांर, संवाददाता। 32 बीघा जमीन में कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में 8 अगस्त की शाम थानाक्षेत्र के मवईजार गांव में गोलीबारी की घटना पुलिस की जांच में साजिश निकली। दरअसल गोली से घायल होने वाले शख्स ने ही पूरा तानाबाना बुना था। पुलिस ने गोली मारने वाले को साथी सहित गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।
घटना की जाँच थानाध्यक्ष बिवांर विनोद कुमार ने बताया कि मवईजार गांव के गोलीकांड की जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन तथा गवाहों से पूछताछ में घटना साजिश का नतीजा निकली। घायल जितेंद्र सिंह का नामजद आरोपियों से भूमि विवाद चल रहा था। उन्हें मुकदमे में फंसाने के लिए जितेंद्र ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर स्वयं अपने साथियों के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.