पटना, फरवरी 17 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) छोड़ने वाले कई नेता मंगलवार को कांग्रेस में चले गए। बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की मौजूदगी में आरएलएम के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ और पूर्व प्रवक्ता राहुल कुमार समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद इन सभी नेताओं ने कुशवाहा पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आरएलएम से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जितेंद्र नाथ पटेल और राहुल कुमार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और उनके साथ सभी नेता, कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा इनके के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और 24 घंटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.