जितेंद्र कुमार होंगे आरपीएफ के नए महानिदेशक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- मुजफ्फरपुर। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बिहार कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को आरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जितेंद्र कुमार का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 31 मार्च 2030 तक या अगले आदेश तक रहेगा। वे वर्तमान महानिदेशक सोनाली मिश्रा का स्थान लेंगे। सोनाली मिश्रा का कार्यकाल 31 अक्तूबर 2026 को समाप्त हो रहा है। रेलवे मंत्रालय की सात अक्तूबर 2026 की अनुशंसा के आधार पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.