जितेंद्र कुमार सिंह जिला अध्यक्ष बने
वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उप्र की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित हुई है। रविवार को मंडलीय अस्पताल में हुए चुनाव में जितेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष चुने गए। वीरेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलाकांत राय उपाध्यक्ष, अभिजय कुमार श्रीवास्तव मंत्री, राकेश कुमार संगठन मंत्री, बृजेंद्र कुमार सिंह संयुक्त मंत्री बने। घनश्याम सिंह कोषाध्यक्ष और अशोक कुमार सिंह ऑडिटर चुने गए। अध्यक्षता शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान जेके सिंह भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.