जितेंद्र का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में चयन
हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में हिन्दी विभाग से पीएचडी करने वाले शोध छात्र डॉ.जितेन्द्र गिरी का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद आईसीएसएसआर की पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में सत्र 2026-27 के दौरान त्रिपिटक और श्रीरामचरितमानस का साहित्यिक, सामाजिक, धार्मिक और सामयिक संदर्भ एक तुलनात्मक अध्ययन विषय पर जितेंद्र अपना शोध कार्य पूर्ण करेंगे। जितेंद्र ने नेट, जेआरएफ भी उत्तीर्ण किया है। एमबीपीजी के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, डॉ. नरेंद्र सिंह सिजवाली, डॉ. देवयानी भट्ट, डॉ. बीआर पंत, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. जगदीश जोशी, डॉ. आनंद प्रकाश सिंह आदि ने बधाई दी है। जितेंद्र ने सफलता का श्रेय मां गीता देवी को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.