संवाददाता, अक्टूबर 3 -- यूपी के बलिया में बांसडीह क्षेत्र में मड़ुआ के आटे से बनी रोटी-लिट्टी खाने से दो गांवों के 51 लोगों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आटा मड़ुआ के बीज का था, जिसे एक किसान ने चक्की पर पिसवाया था। वही आटा त्योहार पर बांटने के लिए दुकानदार ने लिया था और वहां से दोनों गांवों के लोगों को मिला था। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान को सीज कर दिया। जीवित्पुत्रिका व्रत से एक दिन पहले शुक्रवार को परंपरा के अनुसार आसचौरा और चौकन गांव के लोगों ने मड़ुआ के आटे से बनी रोटी-लिट्टी खाई थी। रोटी-लिट्टी खाने के कुछ देर बाद ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के पेट में दर्द, उल्टी, कंपकंपी और चक्कर की शिकायत होने लगी। बीमार की संख्या 51 तक पहुंच गई। जानकारी होत...