कौशाम्बी, मई 3 -- मंझनपुर तहसील के चकथांभा गांव में रविवार की सुबह मिट्टी का टीला ढहने से गांव की जितिया देवी भी मलबे में दब गई थी। हादसे में जितिया देवी का पैर फ्रैक्चर होने के साथ ही स्पाइनल और चेस्ट इंजरी हुई है। इससे उसकी हालत गंभीर थी। किसी तरह उसको मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जांच व एक्सरे के बाद जितिया देवी को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। एसआरएन में जितिया देवी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से बड़ा हादसा, मां-बेटी समेत तीन महिलाएं जिंदा दफनहादसे ने छीना मां और बहन का साया, अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा अमित मंझनपुर। हादसे ने मासूम अमित की जिंदगी पर गहरा घाव छोड़ दिया है। इस दर्दनाक घटना में उसकी मां...