धनबाद, अक्टूबर 3 -- भौंरा, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व जितिया के नहाए-खाए के दिन शुक्रवार को सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा पुल सीतानाला के समीप दामोदर नदी में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय किशोरी सोनाक्षी कुमारी पानी के तेज बहाव में आकर बह गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। इस हादसे में सोनाक्षी के मामा भी डूबने लगे थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार के आरा की रहने वाली सोनाक्षी लोदना मोड़स्थित अपनी नानी के घर आई हुई थी। शुक्रवार की सुबह वह अपने परिजनों और मामा के साथ जितिया पर्व के पावन स्नान के लिए दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पहुंची थी। नदी में नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में उसके मामा भी तेज धारा की चपेट में आ गए। घाट पर ...