बरेली, जुलाई 14 -- बहेड़ी। सीकरी गांव की बिजली की जर्जर लाइन बदलवाने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के अपर निजी सचिव ने बरेली के अधीक्षक अभियंता को पत्र लिखा है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष रितेंद्र सिंह ने सीकरी गांव की बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से किए जाने के लिए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखा था। जिस पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के अपर निजी सचिव कुणाल प्रताप सिंह ने अधीक्षण अभियंता बरेली को पत्र लिखकर जर्जर लाइन बदलावकर बहेड़ी फीडर से जोड़े जाने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पूर्व विधायक महाजन ने चीफ इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...