कानपुर, मई 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड करने में जमा कराई जाने वाली सिक्योरिटी मनी में एक राहत मिली है। इसके तहत जितना पुराना उपभोक्ता है, उसकी सिक्योरिटी मनी उतनी ही कम होगी। मसलन 30 साल पुराने किसी उपभोक्ता की 500 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा हुई थी तो उसका प्रीपेड मीटर होने पर उतनी सिक्योरिटी मनी रीचार्ज में समायोजित की गई थी। अब जब दोबारा मीटर पोस्टपेड हो रहा है तो उस पुराने उपभोक्ता से 500 रुपये सिक्योरिटी मनी ही ली जाएगी। उसे भी चार किस्तों में वसूला जाएगा। यह जानकारी केस्को की नई एमडी नेहा जैन ने सोमवार को प्रेस वार्ता में दी। यह भी पढ़ें- पोस्टपेड कनेक्शन होते ही जमा करनी होगी सिक्योरिटी मनी उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में घरेलू तीन किलोवाट के उपभोक्ताओं की 400 रुपये प्रति किलोवाट और कॉमर्शियल...