बीजिंग, फरवरी 27 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पड़ोसी देश चीन ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को "जितनी जल्दी हो सके" ईरान छोड़ने की सलाह दी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि क्षेत्र में बाहरी सुरक्षा खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने की आवश्यकता है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, "ईरान में अभी मौजूद चीनी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा सावधानी बरतें और जितनी जल्दी हो सके निकल जाएं।" यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी मध्य-पूर्व में अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं और संभावित हमले की आशंकाएं बढ़ गई हैं। अमेरिका ने इज़राइल में अपने गैर-आवश्यक दूतावास कर्मचारियों को वापस बुलाने की अनुमति भी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.