जितना हो सके बटोर लूं, कल से मौका नहीं मिलेगा; रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धराया इंजीनियर
ग्वालियर, जुलाई 30 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई/कार्यपालन यंत्री) सुशील कटारे को गुरुवार को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि एक दिन बाद ही आरोपी अधिकारी सेवानिवृत्त (रिटायर) होने वाला था, लेकिन आखिरी समय में जितना हो सके बटोर लो की सोच के चलते वह लोकायुक्त के जाल में फंस गया। पुलिस ने यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के बाद की, जिससे आरोपी अधिकारी ने 36 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। कार्रवाई के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के ठेकेदार सचिन पचौरी ने इस बारे में लोकायुक्त ग्वालियर से शिकायत की थी और बताया था कि उनकी एक फाइल आगे बढ़ाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.