नई दिल्ली, मई 12 -- पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव और सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किए जाने पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसा है। एक न्यूजचैनल की क्लिप को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'BJP-EC के "चोर बाज़ार" में - जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।'खुली मिलीभगत का आरोप इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने इन नियुक्तियों को लेकर बीजेपी पर हमला किया था। कांग्रेस का दावा है कि ये नियुक्तियां निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच खुलेआम मिलीभगत और सांठगांठ को दर्शाती हैं। विपक्षी दल ने यह भी कहा कि इस मिलीभगत को छिपाने या गोपनीय रखने की भी कोई कोशिश नहीं की जा रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा के...