पलामू, अप्रैल 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के पांकी रोड में संचालित बाल भारती पब्लिक स्कूल के जैक की मैट्रिक परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट हुआ है। सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। स्कूल के निदेशक राजेश बिहारी गोयल ने बताया कि इस वर्ष 15 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिज्ञासा कुमारी ने सर्वाधिक 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी है। वहीं अराधना सिंह 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि 13 छात्र-छात्राओं को 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिला है। वहीं तीन छात्र-छात्राओं को 75 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। निदेशक ने सफल होने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- जैक की मैट्रिक परीक्षा में पहले स्थान पर 4 स्टूडेंट, रांची के 2; देखें...